Bhopal Power Cut Today: राजधानी भोपाल के 30 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, 5 घंटे के लिए होगी कटौती

Bhopal Power Cut, bhopal news, Bhopal Power Cut, Bhopal power cut schedule

Bhopal Power Cut Today: राजधानी भोपाल के 30 से ज्यादा इलाकों में आज बिजली की कटौती होगी। इन इलाकों में 5 घंटे तक बिजली की कटौती की जाएगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बिजली कंपनी मेंटेनेंस का कार्य कर रही है। जिस वजह से कुछ इलाकों में बिजली की सप्लाई नहीं की जाएगी। इसलिए आप बिजली से जुड़ा काम तुरंत निपटा लें। आइए जानते है कौन से है वो इलाके।

इन इलाकों में होगी बिजली कटौती

भोपाल के जिन इलाकों में आज बिजली की कटौती होगी उसमें स्वर्ण कुंज, बीमाकुंज है। इन इलाकों के अलावा सर्वधर्म सी सेक्टर, एमपी नगर, बंजारी, बड़वई गांव, जेके टाउन, सिग्नेचर-99, रामा कॉम्पलेक्स, लालघाटी, बरेला गांव, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, कांवेरी कॉलोनी, नालंदा कॉम्पलेक्स के अलावा कई बड़े रहवासी इलाकों के नाम भी शामिल है।

5 घंटे के लिए गुल रहेगी बिजली

बता दें कि सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक इन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। जिसमें स्वर्ण कुंज, रजत गोल्डन नेस्ट, बड़वई गांव, कम्फर्ट हाइट्स, विजय स्तंभ, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, लालघाटी, बरेला गांव, ग्लोबल सिटी सिटी, क्लॉसिस अपार्टमेंट, एमपी नगर जोन-1, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, रामा कॉम्पलेक्स, नालंदा कॉम्पलेक्स के आसपास के इलाकों में 5 घंटे के लिए बिजली की कटौती की जाएगी।

10 से लेकर 3 बजे तक इन इलाकों में होगी कटौती

वहीं सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक इन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। जिसमें बीमाकुंज, SPT फेज-2 , क्वॉलिटी होम्स, सर्वधर्म सी सेक्टर, सिग्नेचर रेसिडेंसी कॉलोनी, बंजारी A सेक्टर, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन, सिग्नेचर-99 कॉलोनी के आसपास के इलाकों में 5 घंटे के लिए बिजली की कटौती की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews