भोपाल-गर्भवती महिलाओं को चिह्नित निजी सेंटर्स पर मिलेगी निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा

शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी चिन्हित निजी सोनोग्राफी केंद्रों में निशुल्क होगी।

BHOPAL NEWS : जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क सोनोग्राफी सुविधाओं में विस्तार करते हुए ई रूपी सुविधा शुरू की जा रही है , जिसके माध्यम से शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी चिन्हित निजी सोनोग्राफी केंद्रों में निशुल्क होगी। 9 अगस्त को एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अवसर पर ई रूपी मॉडल की शुरुआत डॉ कैलाशनाथ काटजू महिला चिकित्सालय से की जावेगी।

गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा निशुल्क

जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट अंतर्गत पंजीकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर द्वारा शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं से भेजी गई गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी की सुविधा निशुल्क प्रदान की जावेगी। निजी क्षेत्र के पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर को सोनोग्राफी उपरांत डिजिटल पेमेंट पद्धति से भुगतान किया जाएगा।

रेफर महिलाओं की सोनोग्राफी निशुल्क

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटर द्वारा गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी करने हेतु सहमति ली गई है । रेफर महिलाओं की सोनोग्राफी निशुल्क की जाएगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews