BHOPAL-सागर पब्लिक स्कूल व सेंट फ्रांसिस ने RTE के तहत बच्चों को पढ़ाने से किया इन्कार, आयोग ने कड़ा रुख किया अख्तियार, नोटिस देकर मांगा ब्यौरा, किस-किस स्कूल ने नहीं दिया प्रवेश

BHOPAL-सागर पब्लिक स्कूल व सेंट फ्रांसिस ने RTE के तहत बच्चों को पढ़ाने से किया इन्कार, आयोग ने कड़ा रुख किया अख्तियार, नोटिस देकर मांगा ब्यौरा, किस-किस स्कूल ने नहीं दिया प्रवेश

Madhya Pradesh State Human Rights Commission’s notice to schools : भोपाल शहर के सागर पब्लिक स्कूल व सेंट फ्रांसिस स्कूल ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) तहत पहले चरण में आवंटित सीटों पर प्रवेश देने से इंकार कर देने का मामला सामने आया है। इन निजी स्कूल ने पहले से प्रवेशित बच्चों को भी पढ़ाने से मना कर दिया है।

आयोग का नोटिस 

अभिभावकों ने इस संबंध में जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय में की है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, लोक शिक्षण, डीपीआई, शिक्षा विभाग से आरटीई के तहत इस वर्ष किन-किन स्कूलों ने प्रवेश नहीं दिया गया है एवं उनके विरूद्व क्या कार्रवाई की गई है, इस संबंध में प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews