BHOPAL-बहन के प्रेमी को दोस्तों के साथ मिलकर दी ऐसी सजा, अब पूरी उम्र बितानी होगी जेल की सलाखों के पीछे

बहन से युवक का भाई को बात करना इतना नागवार गुजरा कि उसने दोस्तों के साथ पहले जमकर शराब पी और फिर मौके पर ही हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।
BHOPAL-बहन के प्रेमी को दोस्तों के साथ मिलकर दी ऐसी सजा, अब पूरी उम्र बितानी होगी जेल की सलाखों के पीछे
BHOPAL NEWS : भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया और मामलें को सुलझा लिया, आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक की प्रेमिका का भाई और उसके दोस्त निकले। पुलिस ने आरोपी भाई समेत उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है वही अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शव मिलने पर फैली थी सनसनी
24 जून को थाना अशोका गार्डन भोपाल में  हरिसिंह ने पुलिस को सूचना दी कि पैसेन्ट अज्ञात पुरूष उम्र 30 साल को अशोका गार्डन थाने के पीछे मैदान मे एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालात में जिसके सिर व बदन में चोट है, उसे 108 एम्बुलेंस द्वारा ईलाज हेतु हमीदिया अस्पताल लाया गया। जिसको डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत पाया गया।
इस तरह पकड़े गए आरोपी 
जांच के दौरान पुलिस को कुछ राहगीरों ने जानकारी दी मृतक कुछ युवकों के साथ बैठकर शराब पी रहा था तभी इनमें आपस में विवाद हुआ और अचानक एक युवक पर बाकी अन्य युवकों ने चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। राहगीर झगड़ा होते देख मौके से भाग गए। जिसके बाद और छानबीन करने पर पुलिस ने अमित खटीक पिता नरेश खटीक उम्र18 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर थाने लाकर पूछताछ की तो सारा राज उगल दिया, उसने बताया कि मृतक अरविन्द विश्वकर्मा मेरी बहन से बात करता था जिसे मैंने कई बार समझाया फिर भी नही मान रहा था जिस कारण मैंनें उसकी मेरे तीन साथिय़ो  वंश ठाकुर ,गुलशन मिश्रा व हर्ष महावर के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से धारदार चाकू से व मेरे साथियों नें पत्थर से मारपीट कर हत्या कर डाली है। पुलिस ने मामलें में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश जारी है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews