भोपाल : कमलनाथ पर वीडी शर्मा ने लगाया जिला पंचायत सदस्य के अपहरण का आरोप

भोपाल : कमलनाथ पर वीडी शर्मा ने लगाया जिला पंचायत सदस्य के अपहरण का आरोप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि बीजेपी पर खरीद-फरोख्त के आरोपों पर कमलनाथ को माफी मांगनी चाहिए जिस तरह की भाषा शैली का उन्होंने प्रयोग किया है एक दल के प्रमुख होने के नाते उन्हें इस तरह के आरोप लगाने से पहले सोचना चाहिए, वही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीसीसीचीफ कमलनाथ पर अपहरण का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि कमलनाथ छिंदवाड़ा के जिला पंचायत के अनुसूचित जाति के सदस्य को कहां लेकर गए, उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए, चुनाव जीतने के बाद से सदस्य गायब है और कमलनाथ उन्हे लेकर गए है,  मामला हमारी जानकारी में आया है, छिंदवाड़ा में गुंडजिम नहीं चलने देंगे इस पर हम जल्द ही कड़ा निर्णय लेंगे।

यह भी पढ़ें…. कर्मचारियों को बड़ी राहत, मिलेगा पूर्ण वेतन के साथ इन अवकाशों का लाभ, ये रहेंगे नियम

एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज भोपाल आ रही है, 15 जुलाई को भोपाल आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के लिए गौरव का दिन है द्रोपदी मुर्मू के स्वागत के लिए मध्यप्रदेश तैयार है मध्य प्रदेश की परंपराओं के अनुरूप द्रोपदी मुर्मू का स्वागत होगा में भी आवाहन करता हूं की अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनें राष्ट्रपति चुनाव में अंतरात्मा की आवाज ज्यादा काम करती है इसलिए ऐसे लोग घबरा रहे हैं कि जिन्होंने वोट की राजनीति की है केवल कांग्रेस ही नहीं कई ऐसे दल हैं जिनके विधायक अंतरात्मा की आवाज पर जा सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”730231362″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews