MP के व्यापारियों से भूपेन्द्र सिंह की अपील- ऐसे करें व्यवस्था तो मिलेगा पुरस्कार

भूपेन्द्र सिंह नगरीय निकायों

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक के बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने व्यापारियों से कोरोना की संभावित तीसरी लहर से सबको बचाने के लिए अपील की है। भूपेन्द्र सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि होटलों में 50% की क्षमता में बैठक व्यवस्था करें। दुकानों में अनावश्यक भीड़ न हो इसके लिए कूपन व्यवस्था लागू करें। सभी व्यापारी बिना मास्क के दुकानोंं में एंट्री रोकें।

यह भी पढ़े.. MP College Unlock: जुलाई में परीक्षा, अगस्त से इंजीनियरिंग की क्लासेस, UP-PG में भी मिलेगा एडमिशन

दरअसल, आज मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा 28 जून को कोविड अनुकूल व्यवहार की मंत्री समूह की बैठक में निर्णय लिया गया है कि नगरीय निकयों में स्थित व्यापारी संस्थाओं, प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा दुकानदारों को कोविड अनुकूल व्यवहार किये जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये।इसके बाद नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी नगरीय निकायों के व्यापारी बंधुओं से आग्रह किया है कि होटल प्रतिष्ठानों में 50 प्रतिशत की क्षमता में बैठक व्यवस्था करें। दुकानों में अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए कूपन सिस्टम अपनायें।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह (Urban Development and Housing Minister Bhupendra Singh) ने कहा कि दुकानों में प्रवेश के लिए ग्राहकों की सीमित संख्या रखें। बिना मास्क के दुकान में प्रवेश करने से रोकें। दुकान में प्रवेश तथा दुकान में सामान लेने में सोशल डिस्टेसिंग का पालन सुनिश्चित करें। भोजन, नास्ता, दूध, मिठाई इत्यादि को यथासंभव होम डिलीवरी के लिए प्रोत्साहित किया जाये। सघन बाजारों में सीमित संख्या में प्रवेश का पर्यवेक्षण व्यापारिक संघों द्वारा स्वयं सुनिश्चित किया जाये तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। समस्त व्यापारियों, सब्जी और फेरी वालों का वैक्सीनेशन तथा कोविड सेंपल जाँच सघन रूप से कराया जाये।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: केन्द्रीय वित्त मंत्री का बड़ा तोहफा, किसानों को अतिरिक्त सब्सिडी समेत 8 बड़े ऐलान

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों द्वारा कोविड अनुकूल व्यवहार करने वाले व्यापारियों, दुकानदारों इत्यादि को पुरुस्कृत किया जायेगा। इसके साथ ही नगरीय निकायों द्वारा काविड अनुकूल व्यवहार की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। इसकी जानकारी संचालनालय स्तर पर एकत्रित की जाएगी। कोविड अनुकूल व्यवहार न पाये जाने पर चालानी कार्यवाही भी की जा सकती है। अत: व्यापारी बंधुओं से आग्रह है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए यह सभी उपाय जरूर करें।

भूपेन्द्र सिंह

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews