लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजली कंपनी ने DGM सहित 19 अधिकारियों का वेतन रोका

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजली कंपनी ने DGM सहित 19 अधिकारियों का वेतन रोका

MP News : मप्र सरकार की बिजली कंपनी मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MP Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Company Limited)  ने लापरवाही पर बड़ा एक्शन लिया है, कंपनी ने काम के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने वाले 19 वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए है, कंपनी ने मुरैना वृत्त के 4 उप महाप्रबंधक, 13 सहायक प्रबंधक और 2 प्रबंधकों का नवंबर माह का वेतन रोक दिया है।

कंपनी के महाप्रबंधक संचारण संधारण वृत्त मुरैना पी के शर्मा ने बताया कि कंपनी के निर्देशानुसार वृत्त अंतर्गत पदस्थ सभी उप महाप्रबंधक से लेकर प्रबंधक स्तर तक के कार्मिकों को प्रतिमाह विद्युत कनेक्शन चेकिंग के लिए पदवार लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं।

समीक्षा में इन अधिकारियों द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं किये जाने नवम्बर माह के वेतन को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने तक रोकने की कार्यवाही की गई है। कंपनी द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नहीं किये जाने पर दिसंबर माह में भी इसी प्रकार कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई है।

कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत-संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे उपभोक्ता सेवाओं के साथ कंपनी हित के कार्य पूरी सजगता और निष्ठा से करें। उन्होंने कहा है कि कंपनी के कार्य निष्पादन में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews