Suspended: लापरवाही पर बड़ा एक्शन- पंचायत सचिव और मेडिकल ऑफिसर निलंबित

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लापरवाही पर एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया गया है। इंदौर संभाग (Indore division) के झाबुआ जिले (Jhabua district) में ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर एक ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित (Suspended) किया गया है। यह निलंबन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO)  सिद्धार्थ जैन द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़े.. Bengal Politics: मुकुल रॉय की व‍िधायकी पर मंडराया खतरा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में BJP

दरअसल, शांतिलाल कतिजा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत मदरानी जनपद पंचायत मेघनगर को कार्य में लापवाही एवं उदासीनता बरतने पर मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते) नियम 2011 की कंडिका (7) के प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) किया जाकर विभागीय जांच संस्थित की गई है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मेघनगर रहेगा एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

इसके अलावा सागर कमिश्नर  मुकेश कुमार शुक्ला (Sagar Commissioner Mukesh Kumar Shukla) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर (आरोग्य केंद्र) के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ एमके बरेठिया को कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यविमुखता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है। कमिश्नर  शुक्ला ने उक्त कार्रवाई मध्य प्रदेश सिविल सेवा अधिनियम के तहत की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, एक साथ रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

निलंबन अवधि में डॉक्टर बरेठिया का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दमोह नियत किया गया है। डॉक्टर बरेठिया को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सागर संभाग द्वारा 29 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ एमके बरेठिया अनुपस्थित पाए गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews