उपचुनाव से पहले बड़ा फैसला, 26 को किसानों को बड़ी सौगात देंगे सीएम शिवराज

उपचुनाव से पहले बड़ा फैसला, 26 को किसानों को बड़ी सौगात देंगे सीएम शिवराज

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं| प्रदेश की शिवराज सरकार हर साल किसानों के खाते में 4 हजार रुपये डालेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तर्ज पर प्रदेश में किसान कल्याण योजना (Kisan Kalyan Yojna) प्रारंभ की गई है| दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने इसका एलान किया था| अब सीएम शिवराज 26 सितम्बर को सुबह 10.40 बजे मिंटो हॉल में योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

दरअसल, किसानों को अभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार हर साल 6 हजार रुपये देती है। अब 4 हजार रुपये उन्हें और मिलेंगे। ऐसे में मध्य प्रदेश के किसानों को हर साल 10 हजार रुपये मिलेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को वर्ष में 3 समान किश्तों में 6 हजार रूपये का भुगतान किया जाता है। मध्यप्रदेश में शुरू की जा रही किसान कल्याण योजना के तहत पीएम किसान योजना के हितग्राही किसानों को वर्ष में 2 समान किश्तों में 4 हजार रूपये सम्मान निधि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी।

मुख्यमंत्री 26 सितम्बर को प्रात: 10.40 बजे मिंटो हॉल में योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से सीधे संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्राकृतिक आपदा होने पर कृषि उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। अत: किसानों के हित में यह योजना लागू की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews