मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर बड़ी खबर, थमी रफ्तार, एक्टिव केस की संख्या 341, पॉजिटिविटी रेट 4.9 हुआ

mp corona today

MP COVID 19-मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों की धीमी रफ्तार ने राहत दी है लगातार दूसरे दिन यहां 26 मामले सामने आए है वही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 341 रह गई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव प्रकरणों की प्रतिशत दर भी 4.9 पर आ गई है। जिसके बाद अब भोपाल में 113 मामले, ग्वालियर में 43 मामलें, इंदौर में 50, जबलपुर में 43 मामलें, राजगढ़ में 32 मामले,सागर में 17 मामले, सीहोर में 10 मामलें, आगर मालवा में 3, हरदा में 2 मामले, उज्जैन में 5, रायसेन में 6 एक्टिव केस है।

पिछले 24 घंटे में मिले बेहद कम केस 

वही पिछले 24 घंटे में भोपाल में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले है वही कई जिलों सहित छोटे शहरों में प्रतिशत दर शून्य पहुंच गई है यानी यहां एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नही है, फिलहाल प्रदेश के लिए राहत की खबर है, लेकिन जानकारों ने सतर्क रहने के लिए कहा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews