किसानों के लिए बड़ी खबर, PM फसल बीमा के 7,600 करोड़ रुपये CM शिवराज करेंगे ट्रांसफर

किसानों के लिए बड़ी खबर, PM फसल बीमा के 7,600 करोड़ रुपये CM शिवराज करेंगे ट्रांसफर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme) के तहत प्रदेश के किसानों (Farmers) को फसल क्षति दावा राशि वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार, 12 फरवरी 2022 को दोपहर 12 बजे न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड, कोठी बाजार, बैतूल में सिंगल क्लिक से खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस मौके पर किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

उत्तराखंड में लगातार चुनावी सभायें कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अन्नदाताओं के हित और उनकी आर्थिक उन्नति ही हमारी प्राथमिकता है। 12 फरवरी को मैं बैतूल जिले से “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना” अंतर्गत किसान भाइयों की फसल क्षति की भरपाई हेतु देश की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण करूंगा। खरीफ 2020 व रबी 2020-21 के 49 लाख दावों के भुगतान के रूप में 7,600 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा। यह राशि सीधे किसान भाइयों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

ये भी पढ़ें – केंद्र सरकार का MP को तोहफा, नए सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

इस दौरान मुख्यमंत्री बैतूल में जिला स्तरीय कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डीडी एमपी, क्षेत्रीय चैनल, आकाशवाणी के साथ सीएम मध्यप्रदेश, जनसंपर्क और कृषि विभाग के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – “मंदाकिनी” को बचाने प्रशासन का बड़ा फैसला, आदेश जारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews