MP के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, होगी सख्त कार्रवाई, ये निर्देश जारी

government employees

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बिजली कर्मचारियों-अधिकारियों (MP Officer Employees) के लिए काम की खबर है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Central Zone Electricity Distribution Company) ने निर्देश दिए है कि फोटो मीटर रीडिंग (PMR) के लिए मीटर रीडर का उपभोक्ता परिसर में जाना अनिवार्य है और अब आंकलित खपत नहीं भर सकेंगे। ऐसा अगर पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP News : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 3 महीने के अंदर पूरा करें यह काम, निर्देश जारी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किये हैं कि किसी भी स्थिति में मीटर रीडरों द्वारा कार्यालय में बैठकर उपभोक्ताओं के कनेक्शन की आंकलित खपत दर्ज करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही यदि ऐसा पाया गया कि मीटर रीडर द्वारा मीटर रीडिंग उपभोक्ता के परिसर में जाकर नहीं ली गई है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यालय स्तर से NGB प्रणाली की समीक्षा में यह पाया है कि मैदानी कार्मिकों द्वारा उपभोक्ताओं के परिसरों में स्थापित मीटरों के चालू हालत में होने के बावजूद भी आंकलित खपत दर्ज की जा रही है, जो किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कंपनी ने यह भी निर्णय लिया है कि उपभोक्ताओं के परिसर में जाए बिना एनजीबी प्रणाली में खपत दर्ज करने की सुविधा बिलिंग प्रणाली में बंद कर दी गई है। कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक सहित मीटर रीडरों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिये गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP Transfer : IAS अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

कंपनी ने कहा है कि मीटर वाचन की निगरानी, मीटर वाचकों के कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा के चलते कंपनी कार्यक्षेत्र में बिलिंग संबंधी शिकायतें वर्तमान में आधी रह गईं है। कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के परिसर की फोटो मीटर रीडिंग में शुद्धता (एक्युरेसी) के साथ ही बिलिंग संबंधी शिकायतों को शून्य करने एवं कंपनी के राजस्व में वृद्धि करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews