निम्न आय के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी राहत

निम्न आय के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी राहत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने निम्न आय वर्ग के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumer) को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने एक किलो वाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के देयकों (बिल) की 31 अगस्त तक की बकाया राशि को स्थगित करने का फैसला लिया है।

राज्य के ऊर्जा विभाग के सचिव आकाश त्रिपाठी (Aakash Tripathi) ने तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के प्रबंध संचालकों को निर्देशित किया है कि एक किलोवाट तक के संयोजित भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को आगामी सितम्बर एवं अक्टूबर, 2020 में मात्र उनकी वर्तमान मासिक खपत के आधार पर विद्युत देयक जारी किए जाएं एवं पूर्व बकाया एवं सरचार्ज राशि का समावेश न किया जाए।

ऊर्जा सचिव त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस श्रेणी में माह सितम्बर में जारी होने वाले बिलों में केवल मासिक खपत का बिल जारी होगा अर्थात उसमें कोई भी पिछली बकाया राशि एवं एरियर्स सम्मिलित नहीं होंगे। माह अक्टूबर 2020 के बिल में मासिक खपत बिल के साथ यदि किसी उपभोक्ता द्वारा माह सितम्बर का बिल नहीं भरा गया है तो उसकी बकाया राशि में सरचार्ज के शामिल होगी।

बताया गया है कि आस्थगित बकाया राशि (31 अगस्त की स्थिति में) के बारे में पृथक से निर्देश जारी किए जाएंगे। इन निर्देशों का कड़ाई से समय पर पालन सुनिश्चित करने और बिलिंग सटवेयर में 31 अगस्त तक आवश्यक परिवर्तन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews