कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान- बेरोजगारों को अब 5 हजार भत्ता देगी सरकार

कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान- बेरोजगारों को अब 5 हजार भत्ता देगी सरकार

भोपाल।
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने युवाओं को लेकर बडा बयान दिया है। शर्मा ने ऐलान किया है कि सरकार शहरी बेरोजगारों को अब 4 की जगह पांच हजार रुपए भत्ता देगी। वही आरक्षण को लेकर कहा कि पीएससी की भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है। 27% आरक्षण बना रहे इस पर स्टडी की जा रही है।

दरअसल, आज पत्रकार वार्ता में जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि सरकार अब से शहरी बेरोजगार युवाओं को ₹5000 प्रति महा देगी।इससे पहले युवाओं को चार हजार दिया जाता था। मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना के तहत यह राशि दी जाएगी। मनरेगा की तर्ज पर अस्थाई रोजगार युवाओं को मिलेगा। केंद्र सरकार की आर्थिक स्थिति अभी बहुत कमजोर है लेकिन उस से ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार दूसरे मुद्दे पर ध्यान भटका रही है , बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे रही है।

वही हाईकोर्ट के आरक्षण पर रोक लगाने को लेकर शर्मा ने कहा कि पीएससी की भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए सरकार प्रयासरत है।पीएससी में ओबीसी का 27% आरक्षण बना रहे इस पर स्टडी की जा रही है। विधि विशेषज्ञ से इसके लिए राय ली जा रही है।

मंत्री ने आगे कहा कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की जयंती है जिस पर पंडित विजय शंकर मेहता जी सवा करोड़ हनुमान चालीसा का जाप करेंगे जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे।रायपुर छत्तीसगढ़ मध्य क्षेत्र परिषद की जो बैठक हुई थी, उसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने मांग कि है कि जो 42 परसेंट जीएसटी की राशि मिलती है उसको 50% की जाए और समय पर दी जाए ताकि समय पर काम हो सके।

कोरोना वायरस को लेकर सरकार सतर्क
चीन में कोरोना वायरस की फैली दहशत के बाद मप्र सरकार भी अलर्ट हो चली है। शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश मे कोरोना को लेकर एडवायजरी जारी है। हमीदिया अस्पताल में कीलौना वायरस के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है अगर संदिग्ध मिलता है तो उसका उपचार वहां पर किया जा सके।

इस साल लगेंगी सात लोक अदालत
शर्मा ने बताया कि इस साल वर्ष 2020 में सात लोक अदालत लगेंगी । पहले पांच लगती थी। तीन लोक अदालतों के लगने की तारीख 8 फरवरी 11 अप्रैल है ।वही अगली 11 जुलाई, 12 सितंबर और 12 दिसंबर रहेगी।

राजभोज पर मिलेगी ये सुविधा
शर्मा ने बताया कि राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए मनी एक्सचेंज सुविधा मिलेगी
ड्राइविंग लाइसेंस नंबर पर और अधिक जानकारी मिलेगी ।अगले माह से यह जानकारी मिलना शुरू होगी इसमें आधार नंबर और अंगदान जैसे जानकारी होंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews