लाड़ली बहना योजना पर बड़ी अपडेट, राज्य शासन ने दिए ये निर्देश, 10 जनवरी को खाते में आयेगी राशि

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पिछले दिनों स्पष्ट किया है कि पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई कोई भी कल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी, अब सरकार ने अपनी मंशा भी एक आदेश जारी कर जता दी है, करीब 1 करोड़ 31 लाख पात्र लाड़ली बहनों के खातों में 10 तारीख  (10 जनवरी 2024) को राशि पहुँच जाएगी, राज्य शासन ने इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को आदेश जारी किये हैं।

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को शासन का आदेश

दरअसल, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार (पूर्व शिवराज सरकार) द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ राम राव भोंसले ने एक आदेश प्रदेश के सभी जिलों के जिला  कार्यक्रम अधिकारियों को जारी किया है।

10 जनवरी को आएगी अगली किस्त

आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिला हितग्राहियों को जनवरी 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का ट्रांसफर 10 जनवरी 2024 बुधवार को किया जाना है, भुगतान से संबंधित निर्देश संचालनालय द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं, शासन ने भुगतान की अंतिम तारीख से पहले ही सभी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

अफसरों को 8 जनवरी शाम 6 बजे तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया  

आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी 8 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक अपने जिले के रजिस्टर अंतिम रूप से पात्र हितग्राहियों की सूची के आधार पर पोर्टल में अपने लॉग इन से ई पेमेंट के लिए इलेक्ट्रोनिक स्वीकृति आदेश एवं डिजिटली साइनड इलेक्ट्रोनिक भुगतान आदेश पोर्टल के माध्यम से भुगतान के लिए बैंक को भेज दें जिससे बैंक द्वारा खाते में अग्रिम जमा राशि में से हितग्राहियों के खातों में राशि 10 जनवरी 2024 को ट्रांसफर की जा सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews