दर्दनाक हादसा: चलते ट्राले से टकराई बाइक, पहिये के नीचे आये युवक की मौत, शव से लिपटकर रोया परिवार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
नेशनल हाईवे 12 पर भोपाल से मंडीदीप जा रही एक बाइक समरधा पुल के पास चलते ट्राले से टकरा गई| हादसे में बाइके सवार की मौके पर ही मौत हो गई| वहीं बाइक पर सवार अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए| सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन शव से लिपटकर रोते रहे|

जानकारी के मुताबिक, मंडीदीप निवासी 30 वर्षीय सुनील अहिरवार पिता शिवचरण अहिरवार शनिवार दोपहर को दो युवकों के साथ भोपाल से मंडीदीप जा रहा था। इसी समय समरधा पुल के पास उसके सामने से एक ट्राॅला निकला। इसी दौरान बाइक का हैंडल ट्रॉले से टकरा गया और बाइक समेत तीनों लोग ट्राॅले के नीचे आ गए। इस टक्कर में सुनील का सर ट्राले के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्राॅले को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews