मतगणना से पहले सतना कलेक्टर को हटाए चुनाव आयोग, बीजेपी ने की शिकायत

BJP-complained-against-satna-collector-in-ec

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से सतना कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह के रवैये की शिकायत करते हुए उन्हें मतगणना के पहले जिला निर्वाचन अधिकारी को पद से हटाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि डॉ. सतेंद्रसिंह के रहते हुए मतगणना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो सकती है।

भाजपा ने शिकायत में कहा गया है कि सतना कलेक्टर डॉ. सतेंद्रसिंह के चुनाव के प्रति रवैए को लेकर आयोग से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन उन शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत में कहा गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्ट्रांग की सुरक्षा और ईवीएम के रखरखाव के संबंध में भी लापरवाही बरती जा रही है। बीते दिनों एक ट्रक स्ट्रांग रूप परिसर में घुस गया था, जिसके पास निर्वाचन अधिकारी की अनुमति नहीं थी। शिकायत में कहा गया है कि डॉ. सतेंद्रसिंह निर्वाचन की शुचिता के प्रति गंभीर नहीं हैं, इसलिए उन्हें मतगणना से पूर्व हटा दिया जाए, अन्यथा मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी हो सकती है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews