किसान यूरिया को परेशान और दिल्ली पर्यटन पर कमलनाथ सरकार : रामेश्वर शर्मा

किसान यूरिया को परेशान और दिल्ली पर्यटन पर कमलनाथ सरकार : रामेश्वर शर्मा

भोपाल| प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने शनिवार को खेत धरना दिया| हुज़ूरविधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने भैंसाखेड़ी मंडी में आयोजित “खेत धरना” को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला| विधायक ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार की वजह से प्रदेश का अन्नदाता यूरिया के लिए पूरे परिवार के साथ रात रात भर लाइनो में लगकर पुलिस की लाठियां खा रहा है । यूरिया की कालाबाज़ारी चरम पर है शासन प्रशासन की मदद से यूरिया के दलालों ने प्रदेश के किसानों से लूट मचा रखी है वहीं कमलनाथ सरकार कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ दिल्ली पर्यटन पर मौज कर रही है । 

विधायक शर्मा ने कहा कमलनाथ जी और उनके मंत्री खेत के मेड पर जाने की जगह सोशल मीडिया से सरकार चला रहे है । 2 लाख की कर्ज माफी का झूठ केंद्र सरकार द्वारा भेजे 1 हज़ार करोड़ की लूट की बंदरबांट में पूरी कांग्रेस सरकार जुटी है । विधायक शर्मा ने कहा कि यूरिया सोसायटी में नही है पर बाजार में मुँह मांगे दाम पर बिक रहा है। कांग्रेस पैसे कमाने का कोई भी माध्यम छोड़ना नही चाहती । यूरिया की कालाबाज़ारी और तबादला उद्योग से कमाये पैसों से कांग्रेसी दिल्ली के बड़े बड़े होटलो में मौज कर रहे है । 

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रदेश का किसान खून के आंसू रो रहा है  और कांग्रेस सत्ता सुख भोग रही है । ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में किसान विरोधी कमलनाथ सरकार के विरोध में खेत धरना का आयोजन किया गया । इसी तारतम्य में विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में संत नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय मंडी पर  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया ।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews