BJP नेता केसवानी का राहुल गांधी पर हमला- “पहले कांग्रेस को तोड़ा, अब टुकड़े टुकड़े गैंग से कर रहे बैलेंस”

BJP नेता केसवानी का राहुल गांधी पर हमला- “पहले कांग्रेस को तोड़ा, अब टुकड़े टुकड़े गैंग से कर रहे बैलेंस”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी (Durgesh keswani) ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोला है। केसवानी ने एक ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होने पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के टुकड़े-टुकड़े किए और अब वे टुकड़े-टुकड़े गैंग को कांग्रेस में जोड़ कर पार्टी को बैलेंस करना चाह रहे हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भेजा प्रस्ताव, शासकीय अधिवक्ताओं की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष होगी

केसवानी ने राहुल गांधी पर अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए कहा कि वे असफल और अपरिपक्व हैं। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में जारी सत्ता की लड़ाई का उदाहरण देते हुए कहा कि तीनों ही राज्य राहुल गांधी के नेतृत्व को चीख चीख कर दर्शा रहे हैं कि वे अकर्मण्य, असफल व अपरिपक्व राजनेता हैं। दरअसल इन तीनों ही राज्य में कांग्रेस की सरकारें हैं और कांग्रेस के सीनियर लीडर्स में सत्ता के लिए जारी खींचतान के कारण यहां की सरकारें खतरे में नजर आ रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews