BJP नेता बोले, ‘कई नेताओं के संपर्क में थे कुणाल चौधरी, 22 विधायकों को किया जाए क्वारंटाइन’

BJP नेता बोले, ‘कई नेताओं के संपर्क में थे कुणाल चौधरी, 22 विधायकों को किया जाए क्वारंटाइन’

भोपाल|दिनेश यादव| राज्यसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में एक कांग्रेस विधायक के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर सियासत गरमा गई है| कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने जहां साजिश की आशंका जताई है| वहीं बीजेपी नेता और खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व चेयरमैन हितेश वाजपेयी ने मांग की है कि कुणाल चौधरी समेत 22 कांग्रेस विधायकों को क्वारेंटाइन किया जाए।

भाजपा नेता वाजपेयी ने वीडियो जारी कर कुणाल चौधरी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा चिंता की बात है कि वे बेहद सक्रिय रहे हैं और लगभग 22 विधायकों के संपर्क में रहे हैं| जिसमे कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी शामिल हो सकते हैं|

उन्होंने कहा प्रशासन को क्वारंटाइन के नियमों के तहत पालन गंभीरता से कराना चाहिए| राज्यसभा के चुनाव सामने है, चुनाव आयोग को भी इस मामले को संज्ञान में लेना चाहिए क्यूंकि वे एक महत्वपूर्ण मतदाता है| प्रोटोकॉल के तहत सख्ती से पालन होना चाहिए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews