BJP विधायक दल की बैठक आज, MP के नए CM का होगा ऐलान

BJP विधायक दल की बैठक आज, MP के नए CM का होगा ऐलान

भोपाल।आज सोमवार शाम 6:00 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। पहले कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस के चलते बैठक को टाल दिया गया है लेकिन अब प्रदेश के हालातों को हुए वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दिल्ली से रायशुमारी होगी।संभावना जताई जा रही है कि आज ही मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री का ऐलान हो सकता है।कहा जा रहा है कि आज के ही दिन राज्यपाल के सामने बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। ।सभी विधायकों को दो तीन दिन भोपाल मे ही रुकने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल कमलनाथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रुप में प्रदेश की जिम्मेदारियों को संभाले हुए है।

मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम चर्चा में चल रहे है।लेकिन शिवराज सिंह चौहान का नाम तय माना जा रहा है।दिल्ली से आ रही खबरों के अनुसार बीजेपी हाईकमान ने शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना लिया गया है।नरोत्तम मिश्रा और नरेंद्र तोमर को पीछे छोड़कर शिवराज सिंह का चौथी बार सीएम बनना लगभग तय माना जा रहा है।

वे आज शाम 7 बजे शपथ ले सकते हैं। कोरोना वायरस के कारण शपथ ग्रहण सादगी के साथ होगा. राजभवन के भीतर शपथ की तैयारी शुरू हो गई ह, उनके साथ मिनी कैबिनेट भी शपथ ले सकती है।माना जा रहा है कि इस शपथ ग्रहण में कम ही लोग हिस्सा लेंगे। 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे।एमपी बीजेपी में शिवराज सिंह चौहान ही केवल एक ऐसे नेता हैं जिनकी पकड़ पूरे प्रदेश पर है। अन्य सभी नेता अपने क्षेत्रों तक ही सीमित हैं।

शिवराज सिंह चौहान अगर आज सीएम पद की शपथ लेते हैं तो वह चौथीं बार मध्य प्रदेश की कमान संभालेंगे। पहली बार वह 29 नवंबर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह 12 दिसंबर 2008 में दूसरी बार सीएम बने।8 दिसंबर 2013 को शिवराज ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews