बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को करारा जवाब

बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को करारा जवाब

BHOPAL NEWS : मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने भाजपा की संगठन शक्ति और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व से विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पटखनी खाई हो, उसके मुंह से ऐसी ‘शब्दावली’ शोभा नहीं देती, जनता द्वारा ‘नाकारी’ गई ‘निकम्मी’ कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ध्यान दें, जितना समय आप, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर लगा रहे हैं, उतना चिंतन-मंथन अगर ‘हारू’ पटवारी जी पर कर लेते तो बेहतर होता। दरअसल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने बीजेपी के सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े किए है और इसे फर्जी आकंडों का खेल बताया है।

जनता द्वारा 'नाकारी' गई 'निकम्मी' कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष @UmangSinghar ध्यान दें…. जितना… https://t.co/Pfr9ybEvCN

— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) September 26, 2024

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर लिखा था उन्होंने बीजेपी सदस्यता अभियान पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया था। उमंग ने लिखा कि- ‘जैसा फर्जी BJP का सदस्यता अभियान, वैसा ही फर्जी पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान भी है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी, मीडिया में आने वाली खबरों को झूठा बता रहे है। आए दिन मीडिया में खबरें आ रही है कि जबरन जनता को धमका कर, सरकारी तंत्र का प्रयोग करके भाजपा अपना फर्जी सदस्यता अभियान चला रही है। उज्जैन में आउटसोर्स कर्मचारियों को भाजपा का सदस्य बनाने का काम दे दिया गया जिससे जनता के कार्य को रोका गया।

लगाए आरोप 

उमंग सिंघार ने आगे कहा कि ‘सरकारी राशन की दुकान हो, सरकारी कॉलेज हो या हॉस्पिटल हो सभी जगह भाजपा का फर्जी सदस्यता अभियान चल रहा है, जनता परेशान है। सार्वजनिक स्थानों को भाजपा कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है। क्या यह जन व्यवस्था और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग नहीं, क्या वीडी शर्मा जी मारपीट कर, सदस्य बनाने को सही मानते हैं। ’

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews