MP News : बीजेपी विधायक का सवाल, संजय निलंबित तो सपना पर कार्रवाई अब तक सपना क्यों!

MP News : बीजेपी विधायक का सवाल, संजय निलंबित तो सपना पर कार्रवाई अब तक सपना क्यों!

Narayan Tripathi demanded action from CM : रिश्वत लेन-देन का ऑडियो वायरल होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन उनके निलंबन के साथ ही बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने सवाल खड़ा किया है। त्रिपाठी ने कहा है कि इसी तरह के भ्रष्टाचार के एक मामले में आयुष्मान योजना की पूर्व एडिशनल सीईओ सपना लोवंशी अब तक कैसे कार्रवाई से बची हैं।

ये है मामला

गुरुवार को मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के सतपुड़ा भवन स्थित मुख्यालय में हलचल मच गई जब वहां पदस्थ ओएसडी संजय जैन के दो ऑडियो वायरल हुए। इन वायरल ऑडियो में संजय निशंक नाम के किसी व्यक्ति से बात करते सुनाई दे रहे हैं और बाकायदा अनुकंपा नियुक्ति के लिए उससे डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। दरअसल निशंक के पिता की असामयिक मृत्यु हो गई थी और शासकीय नियमों के अनुसार निशंक को उनके स्थान पर नियुक्ति मिलनी थी जो मिल भी गई। उसी के एवज में संजय जैन रिश्वत मांग रहे थे। निशंक के द्वारा जब यह बताया गया कि वह उज्जैन जा रहा है तब संजय ने वही मिलने की बात कही। रुपयों को लेकर जब थोड़ी बातचीत आगे बढ़ी तब संजय ने कहा कि इतना तो लगता ही है, नहीं तो चतुर्थ श्रेणी पद दे दिया जाता। इतना ही नहीं, संजय ने यह भी बताया कि कई लोग नौकरी पाने के लिए इंतजार में हैं। उन्हें भी यह नौकरी दी जा सकती थी। संजय ने यह भी खुलासा किया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए उन्होंने बाकायदा एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है।

नारायण त्रिपाठी ने सीएम से की मांग

ऑडियो वायरल होने के बाद संजय तो निलंबित हो गए लेकिन एक सवाल बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने खड़ा कर दिया। दरअसल कुछ समय पहले आयुष्मान विभाग में एडिशनल सीईओ रही सपना लोवंशी के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के वीडियो वायरल हुए थे जिन्हें लेकर उस समय अच्छा खासा विवाद खड़ा हुआ था। इन वीडियो में सपना के तथाकथित देवर निजी अस्पताल संचालकों से 10 लाख रुपए की राशि के लेनदेन की बातचीत करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। सपना के ऊपर कोई कार्रवाई तो हुई नहीं, उल्टे उन्हें इंदौर में पदस्थ कर दिया गया। अब इसी बात को लेकर बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि ऑडियो वायरल होने पर संजय जैन तो निलंबित हो गए लेकिन सपना लोवंशी अभी तक बची हुई है। ऐसे में जनता के बीच में मैसेज ठीक नहीं जाता और उन्हें लगता है कि आखिरकार कार्रवाई चीन्ह चीन्ह की क्यों हो रही है। नारायण त्रिपाठी ने सपना के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

[dgv_vimeo_video id=”799775792″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews