मप्र के दामाद हैं नड्डा, BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे सुसराल

मप्र के दामाद हैं नड्डा, BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे सुसराल

भोपाल। जेपी आंदोलन से सुर्खियों में आए जगत प्रकाश नड्डा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वह अमित शाह की जगह लेंगे।  नड्डा का मध्य प्रदेश से खास रिश्ता है। जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दामाद हैं, जबलपुर में उनकी ससुराल है। पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा पहली बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे 24 जनवरी को जबलपुर आएंगे। इससे जबलपुर में खुशी का माहौल है।

गौरतलब है कि जबलपुर के एक राजनीतिक परिवार से नड्डा का संबंध है। नड्डा का विवाह पूर्व सांसद जयश्री बेनर्जी की बेटी मल्लिका के साथ 1991 मे हुआ था। मल्लिका बेनर्जी भी पार्टी में सक्रिय रही हैं।

नड्डा उनकी ससुराल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने 24 जनवरी को जबलपुर आएंगे। उनके साले के बेटे अबीर बैनर्जी की शादी में वे परिवार समेत शामिल होने पहुंच रहे हैं। अबीर का 22 जनवरी को विवाह है, लेकिन नड्डा चुनाव प्रक्रिया की वजह से नहीं आ सकते थे। ऐसे में वे 24 जनवरी को आयोजित सहभोज में शामिल होने पहुंच रहे हैं। अपने दामाद को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी और जबलपुर आने से उनके ससुराल वालों में खुशी की लहर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews