कोरोना से निपटने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उठाया ये कदम

कोरोना से निपटने के लिये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उठाया ये कदम

भोपाल। खजुराहो सांसद और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए कोरोना महामारी से लड़ने के लिये दिये हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन दिए जाने की घोषणा भी की है।

वीडी शर्मा ने कहा है कि देशभर में फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे को समूल समाप्त करने के लिये सामूहिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर उन्होंने अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपए व एक माह का वेतन दिया है। साथ ही उन्होंने अपील की कि जो भी समर्थ हैं वे सभी प्रधानमंत्री राहत कोष व प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान कर इस त्रासदी से निपटने में सरकार का सहयोग करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews