
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल में अब गुंडे बदमाशों की खैर नहीं, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद अब भोपाल में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई होने जा रही है। पुलिस द्वारा पांच हजार बदमाशों को एक साथ नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने पांच हजार से ज्यादा बदमाशों की लिस्ट तैयार की है। पुलिस द्वारा इन सभी को बांड ओवर भरने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये नोटिस सोमवार को एक साथ जारी कर दिए जाएगे। उनको तामील कराने की जिम्मेदारी स्थानीय थाने की होगी। पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया है कि बॉन्ड तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें … India Vs West Indies 3rd T20 : वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का करने का किया फैसला
पुलिस आयुक्त प्रणाली में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बांड ओवर सीआरपीसी की धारा 107-116 और 110 के तहत पांच हजार रूपये से लेकर पचास रूपये तक के बांड भरवाए गए हैं। हालांकि इससे पहले भी पुलिस इस तरह से बांड एसएसपी सिस्टम में भी भरवाया करती थी, लेकिन उल्लंघन करने पर पहले प्रशासन जेल भेजता था। इसमें समय लग जाता था। कमिश्नर प्रणाली के तहत अब खुद पुलिस के पास जेल भेजने के अधिकार हैं। अब सहायक पुलिस आयुक्त के कोर्ट से बांड ओवर उल्लंघन करने के बदमाश को सीधे जेल भेजे जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें… माथे पर बिंदी लगाने के क्या-क्या फायदे हैं, जानें
पुलिस ने पुराने अपराधियों का पूरा रिकार्ड निकाला है जिसके बाद पुराने आपराधिक रिकार्ड के आधार पर बदमाशों से बांड भरवाए गए हैं। 38 थानों में चार से ज्यादा अपराध करने वाले बदमाश को इसमें शामिल किया गया है। इसके तहत उनसे लिखित में अनुबंध कर करार किया गया है कि वह छह माह तक कोई अपराध नहीं करेंगे। ऐसा न करने पर जमानत राशि जब्त कर उनको सीधे जेल भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सोमवार से यह पांच हजार बांड ओवर नोटिस दिए जायेगे। इसके साथ ही करार तोड़ने वाले बदमाशों से राशि जब्त कर उनको जेल भेजा जाएगा।
