BSP ने जारी की मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 26 प्रत्याशियों की सूची, रामबाई पर आलाकमान ने फिर जताया भरोसा

BSP ने जारी की मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 26 प्रत्याशियों की सूची, रामबाई पर आलाकमान ने फिर जताया भरोसा

BSP MP Assembly Candidates List : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने 26 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। इससे पहले बीएसपी ने अगस्त महीने  में भी चुनाव के लिए  उम्मीदवार की दो सूची जारी की थी।

रामबाई पर आलाकमान ने फिर जताया भरोसा

बीएसपी ने अपनी दिग्गज और दमदार नेता रामबाई पर एक बार फिर भरोसा जताया। रामबाई का नाम सूची में पहले स्थान पर दिया गया है।

सूची में चंबल और बुंदेलखंड के ज्यादा उम्मीदवार

बीएसपी द्वारा जारी की गई दोनों सूचियां में जो एक बात तौर पर देखने को मिलती है वह यह है कि बीएसपी ने पहली और दूसरी लिस्ट में चंबल और बुंदेलखंड के इलाकों के ज्यादा उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस सूची में बीएसपी में मुरैना से तीन, छतरपुर से तीन, बालाघाट से दो, दमोह, श्योपुर, दतिया, टीकमगढ़, सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, जबलपुर, शिवपुरी, भोपाल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा, सीहोर, मंदसौर, बुरहानपुर से एक-एक प्रत्याशी की घोषणा की है। निश्चित तौर पर 2018 के चुनाव के परिणाम जिनमें बीएसपी में पूरे मध्य प्रदेश में मात्र दो सीटें जीती थीं उसे देखकर बीएसपी इस बार किसी भी तरह की कोई कमी चुनाव में नहीं छोड़ना चाहती है। अब देखना यह होगा कि पार्टी इसमें कितना सफल हो पाती है।

जारी सूची में नाम

रामबाई सिंह, सोनेराम कुशवाह, सोनेराम धाकड़ उर्फ सोनी, डॉ. रामवरन सिंह, महेश कुशवाह, राजू चौधरी, हृदेश कुशवाह, घासीराम पटेल, डीलमणी सिंह उर्फ बब्बू राजा, महेद्र गुप्ता, सुभाष शर्मा उर्फ डोली, रामायाण साकेत,रानी वर्मा, विजय कुमार विरसा, सुभाष मरकाम,अजाव लाल शास्त्री, पंचेश्वर गुरूजी, अहिरवरन सिंह गुर्जर, उमादेवी वर्मा, सविता अहिरवार,विक्रम हिरपाची, ईन्दल राव खातरकर, संदीप अटूट, वद्री लाल कटारिया, बलवंत सिंह गुर्जर, दिलीप काडेकर

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews