ग्वालियर-चंबल दौरा : ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में जमकर हंगामा, बीच में रोकना पड़ा भाषण

ग्वालियर-चंबल दौरा : ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में जमकर हंगामा, बीच में रोकना पड़ा भाषण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगातार अपने ही ग्वालियर-चंबल अंचल में आए दिन विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कभी उन्हें काले झंडे दिखाए जा रहे है तो कभी जमकर नारेबाजी का सामना करना पड़ रहा है।आज शुक्रवार को  पोहरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar)  के साथ सभा को संबोधित करने पहुंचे , राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) को उस समय अप्रिय परिस्थिति का सामना करना पड़ा जब भी भीड़ के एक समूह ने उनके भाषण के दौरान हंगामा शुरू कर दिया।

स्थिति ये हो गई कि सिंधिया के लगातार कहने के बाद भी वे लोग नहीं माने और लगातार नारेबाजी करते रहे जिसके चलते सिंधिया को बीच में भाषण खत्म करना पड़ा। वही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा जो लोगों को लगातार शांत करवाता रहा , लेकिन वे टस से मस ना हुए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपना भाषण शुरू किया तो इसके बीच में सिंधिया भीड़ के बीच में गए जहां पर एक बार फिर उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी और मुर्दाबाद के नारे भी लगे। इस दौरान पुलिस बल लगातार सिंधिया को घेरे में लेकर सुरक्षा देता रहा, लेकिन लोगों से बातचीत करने के बाद सिंधिया एक बार फिर मंच पर आए और उन्होंने कहा कि आप के विषय में मैं मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी यह कहा कि वह भी इस विषय पिछङे वर्ग के बारे में जो भी समस्याएं और आशंकाएं लोगों को है,  उनका समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार संकल्पित है और इस सभा के बाद में वह इस बारे में चर्चा करेंगे। लोग किसी भी तरह के भ्रम में ना आए इसके बाद में लोग शांत हुए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews