कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने बजट पर जताई खुशी, पीएम मोदी और वित्त मंत्री को दी बधाई

पूरी तरह से परिपूर्ण इस बजट के लिए मैं सरकार को बधाई दूंगा। साल 2047 तक यह देश विकसित भारत के रूप में स्थापित हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूती नींव प्रदान की है।
budget 2025

Cabinet Minister Vishwas Sarang On Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज भारत का बजट पेश कर दिया गया है। जिसमें मिडिल क्लास, युवाओं, किसानों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं। बता दें कि 12 लाख आए तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। कैंसर की दवाई भी सस्ती कर दी गई है, जिससे मरीजों को काफी राहत पहुंचेगी। वहीं, बजट में सीनियर सिटीजन को भी बड़ी राहत दी गई है।

बजट पेश करने के बाद कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण को बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि युवा, गरीब, अन्नदाता और नारी इन चार वर्गों को मुख्य धारा से जोड़कर स्वालंबी बनाने का प्रयास किया है। बजट में मध्यम वर्ग के कल्याण के बारे में सोचा गया है। वहीं, किसानों के लिए क्रेडिट लिमिट 5 लाख कर दी गई है। हर क्षेत्र में विकास का नया आयाम स्थापित किया गया है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि पूरी तरह से परिपूर्ण इस बजट के लिए मैं सरकार को बधाई दूंगा। साल 2047 तक यह देश विकसित भारत के रूप में स्थापित हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूती नींव प्रदान की है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कही ये बात

वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं के कल्याण से लेकर देशभर में सड़कों का जाल बिछाने की योजनाएं ला रही है। मध्य वर्गीय और गरीबों के उत्थान के लिए नई-नई योजनाएं लाई जा रही है। गरीब की झोपड़ी पक्के मकान में तब्दील हो इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। भारत की 1 अरब 40 करोड़ आबादी को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। छात्रों को भी विशेष पैकेज दी जा रही है। सरकार सभी को काम देना चाहती है, सबका सम्मान करना चाहती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews