मतदाता जागरूकता के लिए भोपाल में लोकतंत्र की कार्निवल रैली और वॉकथॉन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिलाया मतदान का संकल्प

मतदाता जागरूकता के लिए भोपाल में लोकतंत्र की कार्निवल रैली और वॉकथॉन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दिलाया मतदान का संकल्प

Bhopal News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा करने आये भारत निर्वाचन आयोग की टीम की मौजूदगी में आज भोपाल में मतदाता जागरूकता के लिए भोपाल में भव्य रैली निकाली गई, इस कार्निवल रैली और वॉकथॉन में  शत-प्रतिशत मतदान के जूनून और जज्बे के साथ शामिल हजारों युवा शामिल हुए,  मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं को मतदान का संकल्प दिलाया।

शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ बुधवार को भोपाल में मतदाता जागरूकता कार्निवाल और वॉकथॉन रैली का आयोजन किया गया। प्लेटिनम प्लाजा से शुरू हुए इस रैली को मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद पांडे और  अरुण गोयल तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली में सबसे आगे प्राइंट वीमन वोटर्स का दल रवाना किया गया। इसके बाद रेपिड एक्शन फोर्स, एसएएस, जिला पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। महिला-पुरूष हाथों में मतदाता जागरूकता नारों की तख्तियाँ लेकर चले। पुलिस बैंड उनका लगातार उत्साह वर्धन करता रहा। रैली की शुरूआत गणेश वंदना और हनुवंतिया बैंड के ढोलों की प्रस्तुति से की गई। युवाओं ने भारत माता की जय और वोट करेगा भोपाल के नारों से पूरे वातावरण में जोश और जूनून के साथ भाग लिया।

अटल पथ से डिपो चौराहा काटजू चौराहा रंग महल चौराहा से स्मार्ट सिटी पार्किंग होते हुए टीटी नगर स्टेडियम में रैली का  समापन हुआ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त  राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनूप चंद्र पांडे एवं अरुण गोयल और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन द्वारा कार्निवाल में डेमोक्रेसी वॉल पर हस्ताक्षर भी किए गए। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews