जबलपुर मेडिकल कालेज में छात्र की आत्महत्या मामला, परिजनों ने लगाया रैगिंग का आरोप, आयोग ने किया जबलपुर कलेक्टर, एसपी, डीन को नोटिस जारी

शिवांश ने हाल ही में एक नई बाइक खरीदी थी, जो उसके कुछ सीनियर छात्रों को पसंद नहीं आई। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से उसकी रैगिंग की गई और उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी।
जबलपुर मेडिकल कालेज में छात्र ने की आत्महत्या, आयोग ने जबलपुर एसपी,कलेक्टर, डीन को नोटिस जारी किया

मध्य प्रदेश के जबलपुर के मेडिकल कालेज में 05 जून को एमबीबीएस (MBBS) के प्रथम वर्ष के छात्र ने हॉस्टल की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली, 20 साल के शिवांश गुप्ता ने सरकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लड़कों के छात्रावास नंबर 4 की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, शिवांश गुप्ता रीवा का रहने वाला था। शिवांश गुप्ता की कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

परिजनों का आरोप 

शिवांश ने हाल ही में एक नई बाइक खरीदी थी, जो उसके कुछ सीनियर छात्रों को पसंद नहीं आई। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से उसकी रैगिंग की गई और उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने हॉस्टल की छत से कूदकर जान दे दी। इस घटना ने मेडिकल संस्थानों में रैगिंग के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

आयोग का नोटिस जारी 

 छात्र के परिवार वालों का कहना है कि कॉलेज में रैगिंग होने की शिकायत करने के लिये उन्‍हें फोन किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, जबलपुर, पुलिस अधीक्षक, जबलपुर एवं डीन मेडिकल कॉलेज से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का जवाब 15 दिनों में मांगा है।

 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews