
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल के शासकीय जनाना अस्पताल सुल्तानिया के अधीक्षक डॉ विजय कुमार नंदमरे के अकाउंट में रिश्वत लेने के आरोप के मामलें में जल्द ही नोटिस जारी हो सकता है, गांधी मेडिकल कालेज के डीन डॉ अरविन्द राय ने इस मामलें में संज्ञान लिया है, जिसके बाद डॉ विजय कुमार नंदमरे को नोटिस जारी कर मामलें में जवाब मांगा जाएगा है।
अजब गजब MP : सुल्तानिया अस्पताल के अधीक्षक पर अकाउंट में रिश्वत लेने का आरोप !
गौरतलब है कि मेडिकल और सर्जिकल सप्लायर मंगलेश्वर सिंह ने डॉ विजय कुमार नंदमरे पर आरोप लगाए है, मंगलेश्वर सिंह का आरोप है कि अस्पताल में माल सप्लाई के बदले डॉ नंदमरे ने 30 प्रतिशत कमीशन मांगा था जिसके बाद 25 प्रतिशत कमीशन पर मामला सेट हुआ, मंगलेश्वर का कहना है कि उसने करीबन 99 लाख रुपये डॉ नंदमरे के अकाउंट में डाले, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने उसका साढ़े तीन करोड़ का बिल पास नहीं किया और बिल पास करने के एवज में और कमीशन मांगा, जिसके बाद मंगलेश्वर ने इस मामलें को सबके सामने ला दिया, मंगलेश्वर का दावा है कि उसने डॉ नंदमरेके अकाउंट में जो रुपये डाले, उसका तमाम रिकार्ड है, मंगलेश्वर ने यह सबूत सार्वजनिक भी किए है, फिलहाल इस मामलें में डॉ नंदमरे का कहना है कि मंगलेश्वर क्रिमिनल है और वह उन्हे लगातार धमका रहा था डॉ नंदमरे का यह भी कहना है कि उन्होंने रिश्वत नहीं ली, मंगलेश्वर ने जबरदस्ती उनके अकाउंट में 3 लाख डाले है, फिलहाल अब इस मामलें में डीन ने साफ कर दिया है कि वह जांच करवायेगें और डॉ नंदमरे को नोटिस भेज जवाब मांगा जाएगा।
