मप्र में फिर बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

मप्र में फिर बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना

भोपाल| मई की शुरुआत से ही सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं| दिन में भीषण गर्मी (Scorching heat) से रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है| शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया,जो कि सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा| रविवार को भी सूरज की तपन से लोग बेहाल रहे| वहीं प्रदेश में एक बार फिर बारिश (Rain) के आसार बन रहे हैं| मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो 24 घंटों के अंदर प्रदेश के ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा नीमच, मंदसौर,टीकमगढ़ एवं छतरपुर जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सोमवार को भोपाल संभागों के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

5 मई को बादल घने होकर राजधानी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर बौछारें भी पड़ सकती हैं।

“द्रोणिका”ने ग्वालियर में बारिश के साथ गिराए ओले, बढ़ी उमस
ग्वालियर में रविवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम के समय मौसम में अचानक बदलाव आ गया। शाम के समय पांच बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओले भी गिरना शुरू हो गए। उपनगर लश्कर के कई क्षेत्रों में बड़े बड़े ओले गिरे तो सिटी सेंटर के कई क्षेत्रों में चने के बराबर ओले गिरे। बारिश और ओले हालांकि शहरी क्षेत्र में ही गिरे और एक घंटे से कम ये सिलसिला चला जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव के कारण बनी द्रोणिका के कारण मौसम में बदलाव आया है जो रात तक क्लियर हो जायेगा। बहरहाल तेज गर्मी के बाद हुई बारिश ने मौसम में ठंडक तो नहीं घोली बल्कि उमस बढ़ा दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews