‘कितने संतोष वर्मा को मारोगे’ यूपी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण के समर्थन के बाद IAS ने दोहराया “हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा, कितनों को जलाओगे”

चंद्रशेखर ने सभा में कहा कि कितने संतोष वर्मा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, क्योंकि “कल हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा।” उन्होंने कहा कि जब हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा तो किसी के पास इतनी ताकत नहीं होगी कि उन्हें जलाया या मारा जा सके।
IAS officer Santosh Verma

Santosh Verma

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समुदाय की बेटियों को लेकर दिए गए बयान के बाद उठे विवाद में नया मोड़ आ गया है। भीम आर्मी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश से सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण उनके समर्थन में सामने आ गए हैं उन्होंने दो दिन पहले एक सभा में कहा कि जो लोग संतोष वर्मा के खिलाफ खड़े हैं तो कितने संतोष वर्मा को नुकसान पहुंचाओगे। कल हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा।

इसके बाद अब संतोष वर्मा ने चंद्रशेखर रावण के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने  कहा कि ‘जब हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा तो आपके पास इतनी ताकत नहीं है कि आप संतोष वर्मा को जला सको।  बता दें कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में संतोष वर्मा ने कहा था कि आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जब तक “ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को दान नहीं कर देता”। यह वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ ब्राह्मण समाज ने वर्मा के खिलाफ एफआईआर, निलंबन और गिरफ्तारी की मांग की थी।

संतोष वर्मा का विवादित बयान

मध्यप्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनके विरोध का सिलसिला जारी है। भोपाल में अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी-कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय सभा में प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिए गए भाषण में आरक्षण नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा था कि “परिवार में एक ही व्यक्ति को आरक्षण मिलना चाहिए… जब तक कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेरे बेटे को दान न कर दे।” इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज एकजुट होकर उनके खिलाफ खड़ा हो गया। ब्राह्मण संगठनों ने इसे “बेटियों का घोर अपमान और जातिवादी बयान” करार देते हुए तत्काल बर्खास्तगी, एफआईआर और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं, बीजेपी नेताओं ने भी उनके इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी निंदा की। विवाद बढ़ने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने संतोष वर्मा को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

चंद्रशेखर रावण आईएएस के पक्ष में सामने आए

इस मामले में अब एक और मोड़ आया है। उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने एक सभा में कहा कि मध्यप्रदेश के इस घटनाक्रम पर उनकी निगाह है। उन्होंने कहा कि “तमाम पार्टी के नेता कह रहे हैं कि संतोष वर्मा का ये कर देंगे..वो कर देंगे। कितने संतोष वर्मा का क्या करोगे। कल हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा, दामोदर मंडल निकलेगा, रविंद्र भाटी निकलेगा।” इस तरह चंद्रशेखर रावण अब संतोष वर्मा के पक्ष में खुलकर सामने गए हैं।

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संतोष वर्मा ने समाज के कद्दावर नेता चंद्रशेखर रावण ने कहा है कि “कितने संतोष वर्मा को मारोगे, कितने संतोष वर्मा को जलाओगे, कितने संतोष वर्मा को निगल जाओगे। अब हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा”। उन्होंने कहा कि जब हर घर से संतोष वर्मा निकलेगा तो आपके पास इतनी ताकत नहीं है कि आप हर संतोष वर्मा को जला सको।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews