
BHOPAL NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में गुरूवार की सुबह शिवाय गुप्ता नामक बालक का अपहरण हो गया था। वह अपनी माता के साथ स्कूल जा रहा था। उन्होंने कहा कि अपहृत बालक सकुशल मिल गया है और उसकी माता-पिता बात भी करा दी गई है। उसे जल्द से जल्द माता-पिता के पास ले जाया जा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”1056488498″]
ग्वालियर पुलिस की कि तारीफ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि आज सुबह घटना होते ही ग्वालियर पुलिस ने बेहद तत्परतापूर्वक कार्रवाई की। सर्चिंग अभियान चलाया और पुलिस की मुस्तैदी से बच्चा मिल गया है। मुख्यमंत्री ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की।
अपराधी छोड़े नहीं जाएंगे…
शिवाय मामले में सीएम डॉ मोहन यादव ने पुलिस की कार्यवाही को लेकर जताई प्रसन्नता@DrMohanYadav51@DGP_MP @MPPoliceDeptt @Gwalior_police @mohdept#Gwalior pic.twitter.com/nEM1BcGN85
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 13, 2025
अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश
सीएम डॉ मोहन यादव ने ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है। मध्यप्रदेश की धरती पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
यह था मामला
गुरुवार सुबह ग्वालियर में 7 साल के बच्चे के अपहरण से सनसनी फैल गई, शक्कर-गुड़ कारोबारी राहुल गुप्ता के सात साल के बेटे शिवाय गुप्ता का अपहरण उस वक़्त हो गया जब शिवाय को उसकी मां घर से स्कूल वैन तक छोड़ने जा रही थी, घटना मुरार थाना इलाके की है, इस दौरान घर के बाहर आए बाइक सवार दो बदमाशों ने मां की आंखों में मिर्ची झांकी और बच्चे शिवाय को छीन कर भाग निकले, अपहरण की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जानकारी मिलते ही एसपी, आईजी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शहर की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, देर शाम बदमाश एक घर में शिवाय को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शिवाय को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
