कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में करेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रचार

Indore News, CM Mohan Yadav

BHOPAL NEWS :  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 27 मार्च बुधवार को जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी नामांकन रैली में उपस्थित रहेंगे।

नामांकन रैली में होंगे शामिल 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रातः 10.30 बजे भोपाल से जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 10.45 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक पर आयोजित आमसभा में भाग लेंगे। इसके पश्चात् रोड शो में भाग लेंगे और दोपहर 12 बजे भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के नामांकन जमा करते समय उपस्थित रहेंगे। डॉ मोहन यादव दोपहर 12. 45 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और दशहरा मैदान में भाजपा प्रत्याशी श्री विवेक साहू बंटी के समर्थन में आमसभा को सम्बोधित करेंगे और नामांकन रैली में भाग लेंगे।

छिंदवाड़ा पहुंचेगे सीएम डॉ मोहन यादव 
डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा से बालाघाट पहुंचेंगे 2.20 बजे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती डॉ भारती पारधी के कलेक्टरेट में नामांकन दाखिल करते समय उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात् रोड शो और विशाल आमसभा में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 5. 25 बजे भोपाल आएँगे.

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews