मुख्यमंत्री शिवराज अभी मंत्रिमंडल की नहीं, राज्यपाल के स्वास्थ्य की चिंता करें: पीसी शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज अभी मंत्रिमंडल की नहीं, राज्यपाल के स्वास्थ्य की चिंता करें: पीसी शर्मा

भोपाल। मप्र में शिवराज कैबिनेट के विस्तार की चर्चा एक बार फिर जोरों पर है। सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने जा रहे हैं। उनके इस दिल्ली दौरे को कैबिनेट विस्तार से जोडक़र देखा जा रहा है। वहीं मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा के बीच मप्र के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

पीसी शर्मा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी राज्यपाल की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे हालात में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि राजभवन में कुछ लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे, कई लोग संदिग्ध पाए गए थे। यह भी सोच का विषय है कि कही राज्यपाल भी वहां जाकर संक्रमित तो नहीं हो गए। पीसी शर्मा ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज अभी मंत्रिमंडल की चिंता न करें। सरकार को पहले राज्यपाल का स्वास्थ्य ठीक होने की चिंता करनी चाहिए।

पेट्रोल- डीजल के दाम कर करे सरकार
वहीं देश भर में लगातार बढ़ रहे है पेट्रोल- डीज़ल के दामों को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तो कम है, ऐसे समय में भी पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तत्काल मार्च में पेट्रोल- डीजल के जितने दाम थे, उतने ही दाम किये जाए। साथ ही पूर्व मंत्री ने गुजरात, पंजाब समेत सात राज्यों में रोड टैक्स माफ किए जाने की तर्ज पर मप्र सरकार से भी प्रदेश में कोरोना काल का रोड टैक्स माफ किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जब सडक़ों पर वाहन ही नहीं चले तो रोड टैक्स किस बात का।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews