कोरोना योद्धाओं का सम्मान, मुख्यमंत्री बोले- मास्क ही कोरोना से बचाव का वैक्सीन है

Shivraj Singh Chouhaan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| योद्धा बन कर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ का का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज प्रदेश की जनता की ओर से अभिनंदन कर आभार माना| इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि कोरोना (Corona) से बचाव के लिए मास्क (Mask) ही एक तरह की वैक्सीन (vaccine) है। प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करे। यह बचाव का बहुत बड़ा अस्त्र है।

मिंटो हाल में चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं के सेवा सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आव्हान किया कि मास्क के अलावा बार-बार साबुन से हाथ धोने या सेनेटाईज करने की आदत भी कोरोना से बचाने में काफी मददगार है। इसे हर नागरिक जरूर अपनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस दुनिया के सामने एक नई चुनौती है। बीमारी के स्वरूप, प्रभाव और इलाज का कुछ पता नहीं। इसकी घातकता से संपूर्ण विश्व दहशत में है। ऐसे में चिकित्सा अमले ने जिस साहस, धैर्य और जीवन को जोखिम में डालकर समर्पण से कार्य किया तथा लोगों का विश्वास टूटने नहीं दिया, वह मानवता के इतिहास में अभूतपूर्व है। सीएम ने इस समर्पण की तुलना दधीचि के प्रसंग से करते हुए कहा कि संकटकाल में मेडिकल अमले की भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना सरकार और समाज का कर्तव्य है।

कोरोना के विरूद्ध युद्ध में नहीं आने देंगे संसाधनों की कमी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वित्तीय संकट अवश्य है, पर कोरोना के विरुद्ध युद्ध में किसी भी तरह के संसाधनों और धन की कमी नहीं होने दी गई। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता हो या उपकरणों व सामग्री की व्यवस्था, आपूर्ति का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नये मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की ओर हम निरंतर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर कदम और परिस्थिति में सरकार कोरोना योद्धाओं के साथ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कोविड-19 महामारी काल में योगदान देने वाले चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की ओर से समस्त चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा सम्मान और डिजिटल प्रशस्ति प्रमाण-पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम मध्यप्रदेश गान से आरंभ हुआ।

प्रभावित एक लाख व्यक्ति हुए स्वस्‍थ
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लगभग प्रतिदिन कोरोना की समीक्षा कर निरंतर स्थिति की निगरानी के साथ-साथ चिकित्सा अमले का उत्साहवर्धन भी किया है। डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप संक्रमण रोकने के सुदृढ़ उपाय किए जा रहे हैं। प्रदेश में कोरोना से प्रभावित 1 लाख 24 हजार व्यक्तियों में से 1 लाख लोग पूर्णत: स्वस्थ हो गए। यह बड़ी उपलब्धि है। श्री चौधरी ने बताया कि जांच और संसाधनों की क्षमता वृद्धि की दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता एक दिन में तीस हजार तक बढ़ाई जा चुकी है। वर्तमान में 716 फीवर क्लीनिक संचालित हैं। बिस्तरों की उपलब्धता भी पर्याप्त है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews