बच्चों का तनाव मिटाने के लिए बाल आयोग की पहल, टोल फ्री काउंसलिंग शुरू

name astrology

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) के चलते बच्चों को भी मानसिक समस्याओं (Mental Illness) के दौर से गुजरना पड़ रहा है। बच्चों की समस्याओं के निदान के लिए मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग (Madhya Pradesh Child Rights Protection Commission) ने पहल करते हुए संवेदना नाम से टोल फ्री टेली काउंसलिंग (Toll Free Counciling) शुरु की है।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि कोविड-19 (Covid-19) के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर गहरा असर पड़ा है। ऐसे बच्चे टोल फ्री नम्बर पर सुबह 10 से एक बजे तक और दोपहर तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक सोमवार से शनिवार अपनी समस्याओं पर विषय विशेषज्ञों, काउंसलर से बात कर सकते हैं।

बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा शुरु की गइ्र्र संवेदना नाम से टोल फ्री टेली काउंसलिंग का नम्बर 1800-1212-830 जारी किया गया है। इस पर बच्चे कॉल कर विशेषज्ञों से बात कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। कोरोना काल में लोगों में अवसाद बढ़ने की घटनाएं सामने आई है, कई बच्चों को भी मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में ये पहल बच्चों के लिए बेहद लाभकारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews