शहर काज़ी ने कैबिनेट मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, बोलो- ‘मेरी जान को है खतरा’

शहर काज़ी ने कैबिनेट मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, बोलो- ‘मेरी जान को है खतरा’

भोपाल। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के शहर काज़ी व अध्यक्ष जमिअत उलेमा ने कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंगलवार को राजधानी भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मंत्री के रिश्तेदार उनको परेशान कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने मंत्री के रिश्तेदारों से खुद की जान को भी खतरा बताया। उन्होंंने कहा कि वह इस मामले को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनकी ओर से भी कोई सहायता नहीं मिली इसलिए अब उन्हें मीडिया के सामने अपनी बात रखना पड़ रही है। 

जब उनसे पूछा गया कि वह मंत्री से सीधे तौर पर मिलने से क्यों डर रहे हैं? उन्होंने इस सावल के जवाब में कहा कि अफसरों ने कहा कि मंत्री बदजुबानी करते हैं, वह गाली भी बक देते हैं। ऐसे में मैंने उनके पास जाना सही नहीं समझा। उनका आरोप है कि मसाजिद कमेटी की ओर से उन्हें बीते पांच महीने से वेतन भी नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि जून महीने में मई का वेतन बैंक खाते में भेजा गया था। लेकिन उसके बाद से अबतक कोई वेतन नहीं दिया गया है। यही नहींं उन्होंने कहा कि उनके मदरसे को लेकर भी मंत्री के रिश्तेदार परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री ने रायसेन में अपने रिश्तेदार को फोन कर कहा कि शहर काज़ी गुंडागर्दी करते हैंं। अगर इसके कोई सबूत हैं तो पुलिस रिकार्ड में मालूम किया जा सकता है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews