सीएम डॉ मोहन यादव की जन प्रतिनिधियों-कलेक्टर्स से अपील, जनता के लिए प्याऊ और छायादार स्थान की व्यवस्था करे

मध्य प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है हालाँकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 18 मार्च से 20 मार्च के बीच जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में बादल छा सकते हैं साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
cm mohan yadav bpl

Supreme Court Waqf Law Verdict

CM Dr Mohan Yadav appeal: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अभी से तेज गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, कई जगह दोपहर के समय लू  जैसे हालत अभी से बनने लगे हैं, ऐसे में राहगीरों के लिए पीने की पानी और छायादार स्थान तलाशना कठिन हो जाता है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसे लेकर अपील की है।

शीतल जल लिखी प्याऊ पहले जगह जगह दिख जाया करती थीं , लोग निःशुल्क पेयजल सेवा करते थे, कुछ वर्षों पहले तक बहुत कीमत पर पानी मिल जाया करता था लेकिन पैकिंग ड्रिंकिंग यानि बोतल में आने वाले पानी ने इसे लगभग बंद कर दिया है अब ये बहुत कम जगह ही दिखाई देती है, जिसकी मार सबसे अधिक गरीब वर्ग झेलता है।

जनप्रतिनिधियों से की ये अपील 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी नगरीय निकाय, स्थानीय निकाय के अध्यक्षों से अपील की है कि वे अपने अपने वार्ड में क्षेत्र में ठन्डे पानी की प्याऊ लगवाएं लोगों के लिए छायादार स्थान का चयन करें जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सकेगी।

कलेक्टर्स को शीघ्र निर्देश जारी करेंगे सीएम 

एक वीडियो सन्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पेयजल उपलब्धता और जल संरक्षण को लेकर जल्दी ही कलेक्टर्स से बात करेंगे और निर्देश जारी करेंगे, उन्होंने कहा किसी प्यासे की प्यास बिझाया हमारे यहाँ पुण्य माना जाता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews