देश की तीन हस्तियों को “भारत रत्न” दिए जाने के फैसले पर सीएम डॉ मोहन यादव ने जताई ख़ुशी, बोले- ये हर भारतवासी के लिए प्रसन्नता का विषय

CM Dr Mohan Yadav

Bharat Ratna: भारत सरकार ने आज देश की तीन हस्तियों को देश के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” देने की घोषणा की है, इसमें पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन के नाम शामिल हैं , गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ नेता कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देने घोषणा की है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले पर ख़ुशी जताई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है।

हर भारतवासी के लिए प्रसन्नता का विषय : सीएम डॉ मोहन यादव 

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर पीवी नरसिम्हा राव के लिए लिखा- “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय हर भारतवासी के लिए प्रसन्नता का विषय है। भारत को आर्थिक रूप से उन्नत और समृद्ध बनाने की दिशा में नरसिम्हा राव जी का योगदान सराहनीय था। इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।

ये चौधरी चरण सिंह के लिए सच्ची श्रद्धांजलि : मोहन यादव 

किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर सीएम ने X पर लिखा- “देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चौधरी चरण सिंह जी का जीवन किसानों एवं मजदूरों के कल्याण तथा उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत करना समस्त अन्नदाताओं व भारतीयों का सम्मान है। इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन।

कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वामीनाथन को भी सरकार ने भारत रत्न देने के ऐलान किया है , सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा – “भारत में कृषि क्रांति के जनक, प्रसिद्ध वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन जी को ‘भारत रत्न’ से अलंकृत किए जाने की घोषणा अत्यंत सराहनीय है। उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता व दूरदर्शिता ने कृषि क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत की। मैं उनके साहस, सेवाभाव, और समर्पण को प्रणाम करता हूँ, देशहित में उनका योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का हृदय से अभिनंदन‌ ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews