गांधी जयंती पर सीएम डॉ मोहन यादव की सौगात, बांटे अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र,सफाई मित्रों को 62 लाख से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की

स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया।
Dr Mohan Yadav

CM Dr Mohan Yadav : गांधी जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत  कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया उन्होंने 26 शासकीय सेवकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाणपत्र सौंपे और 2,115 सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 62,45000/- रुपये की धनराशि ट्रांसफर की।

PM Modi ने किया ग्वालियर स्थित आदर्श गौशाला के 100 टन क्षमता के Bio CNG प्लांट का उद्‌घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली से आज ‘स्वच्छता दिवस’ पर वर्चुअल माध्यम से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ एवं ‘अमृत’ योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के लिये 435 करोड़ रुपये की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं के भूमिपूजन एवं लोकार्पण के साथ ही ग्वालियर स्थित आदर्श गौशाला के 100 टन क्षमता के Bio CNG प्लांट का उद्‌घाटन किया।

अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘स्वच्छता दिवस समारोह’ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन और अमृत योजना के अंतर्गत 250 करोड़ रुपये लागत की 19 विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन सहित अन्य विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया। साथ ही, डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा उठाने हेतु नगर निगम भोपाल के 125 CNG वाहनों को रवाना किया।

2,115 सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 62,45000/- रुपये की धनराशि अंतरित

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज मिलीं सौंगातें राज्य के समग्र विकास के लिये स्वच्छता एवं शहरी विकास को पहले की तुलना में और गति प्रदान करेंगी। नगर निगम शासकीय सेवा में कर्तव्य पालन के दौरान दिवंगत 26 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रमाण पत्र और ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त करने वाले नगर निगम उज्जैन के 2,115 सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक के माध्यम से 62,45000/- रुपये की धनराशि अंतरित की गई।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews