सीएम डॉ मोहन यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज घाट और विजय घाट पहुंचकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित किया वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।  
CM Dr. Mohan Yadav garlanded Mahatma Gandhi statues

पूरा देश आज दो महापुरुषों की जयंती मना रहा है, भारत माता के सपूत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित किये वहीं राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह राजघाट पहुंचे और उन्होंने वहां महात्मा गांधी की समाधि की परिक्रमा की और वहां पुष्प अर्पित किये, इसके बाद प्रधानमंत्री विजय घाट पहुंचे और वहां स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि की परिक्रम की और पुष्प अर्पित किये।

गांधी जयंती, शास्त्री जयंती कार्यक्रम भोपाल 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया, मुख्यमंत्री पुरानी विधानसभा के कुशोभाऊ ठाकरे हाल परिसर पहुंचे उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय सहित अन्य जन प्रतिनिधि मैजूद थे।

गांधी ने भारत के स्वाभिमान को बुलंदियों तक पहुंचाया

सीएम डॉ मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत महात्मा गांधी अमर रहें के नारे से की , उन्होंने कहा कि आज दो महापुरुष महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूँ, मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मूल सिद्धांत से पूरे देश को एकजुट कर भारत के लोगों के स्वाभिमान को आकाश की बुलंदियों तक पहुंचाया।

देश जिस उंचाई पर उसमें गांधी की बड़ी भूमिका 

मुख्यमंत्री ने कहा महात्मा गांधी ने अहिंसा के अस्त्र के माध्यम से देशभर के लोगों का समर्थन जुटाकर स्वदेश के भाव के साथ विदेश वस्त्रों को होली जलाकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया आज देश जिस उंचाई पर है उसमें महात्मा गांधी की बड़ी भूमिका है,  गांधी के ही बताये मार्ग पर चलकर पीएम मोदी गरीब कल्याण के लिए कामकर रहे हैं स्वदेशी अपनाने के लिए हम सबको प्रेरित कर रहे हैं।

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की तारीफ 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश गांधी के बताये मार्ग पर चल रहा है पीएम मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि महात्मा गांधी ने जो सन्देश दिया उसे जन जन तक पहुंचाएं, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गांधी के बताये मार्ग को ही अपना कर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।

महात्मा गांधी की समाधि पर पीएम मोदी 

लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर पीएम मोदी 

सीएम मोहन यादव ने किया माल्यार्पण 

[dgv_vimeo_video id=”1123857739″]

[dgv_vimeo_video id=”1123857924″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews