सीएम डॉ मोहन यादव के अधिकारियों को निर्देश, नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, छुट्टियों पर लगाई रोक

मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करें और सुरक्षा के सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं।
CM Dr Mohan Yadav meeting

Bhopal News : भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के हालात को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव ने अधिकारियों को अपनी सभी तोयारी और व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है इस बात को सभी ध्यान में रखें। उन्होंने हालात सामान्य होने तक  नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों एवं फील्ड अमले  को छुट्टी पर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारा परम धर्म है और ताज़ा हालातों को देखते हुए सभी नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

आपदा प्रबंधन के सभी उपाय मजबूत करने के निर्देश 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि राष्ट्र विरोधी किसी भी प्रचार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान न देने की लिए प्रेरित करें उन्हें जागरूक करें, सूचित करें। केंद्रीय और राज्य सरकार के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की चौतरफा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये। आपदा प्रबंधन के सभी उपाय एवं आवश्यकताओं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन सेवाओं को और मजबूत कर लें।

छुट्टियाँ कैंसिल, विभागों को आपसी तालमेल और बेहतर बनाने के निर्देश 

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की अपडेट सुरक्षा व्यवस्थाओं, नागरिक सुविधाओं की स्थिति और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीएम ने यह भी कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सभी विभाग तत्परता और सजगता के साथ तैयार रहें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने तक नागरिक सुविधाओं की सहज आपूर्ति से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी और फील्ड अमला अवकाश पर न जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews