सीएम डॉ. मोहन यादव मंदसौर में करेंगे गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथा संस्करण का शुभारंभ, पर्यटकों के लिए रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम

यह रिट्रीट न सिर्फ पर्यटकों को रोमांच और प्रकृति का अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि मध्यप्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में पर्यटकों को एक अविस्मरणीय देने के लिए कई तरह की गतिविधियां हैं जहां वे प्रकृति, एडवेंचर और सांस्कृतिक विरासत का एक साथ आनंद ले सकते हैं।
Shri Mahakal Mahotsav Ujjain

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंदसौर जिले में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के चौथे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। लल्लूजी एंड संस द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस रिट्रीट में पर्यटकों को लक्ज़री कैंपिंग, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक गतिविधियों का अनूठा संगम मिलेगा।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में पर्यटकों के लिए टेंट सिटी की सुविधा मौजूद रहेगी। यहां वे हॉट-एयर बलूनिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्कीइंग, कायाकिंग और मोटर बोटिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, हिंगलाजगढ़ किले की हेरिटेज ट्रेल, गांधीसागर अभयारण्य में वन्यजीव सफारी और ग्रामीण जीवन के अनुभव पर्यटकों को मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से भी रूबरू कराएंगे।

पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता पर जोर

इस रिट्रीट का एक प्रमुख आकर्षण पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता भी है। लगभग 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित बटरफ्लाई गार्डन में 4,000 से अधिक पोषक और पराग प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इस गार्डन में अब तक 40 से अधिक तितली प्रजातियों को दर्ज किया जा चुका है। यह गार्डन पर्यटकों को तितलियों के जीवन चक्र और जैव विविधता के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले एक शैक्षिक केंद्र की तरह भी साबित होगा।

रॉक आर्ट और बायोडायवर्सिटी वॉक

रिट्रीट में चतुर्भुज नाला की प्राचीन शैलचित्र कला से प्रेरित रॉक आर्ट इंटरप्रिटेशन ज़ोन और बायोडायवर्सिटी वॉक जैसी नई गतिविधियां शामिल की गई हैं। पर्यटक गाइडेड बटरफ्लाई गार्डन टूर, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसे स्पीड बोट, बनाना राइड, जेट स्की और कायाकिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। हवाई रोमांच के शौकीनों के लिए हॉट-एयर बलूनिंग और पैरामोटरिंग जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews