किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम डॉ मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 337 करोड़ रुपये बोनस राशि, युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने वाले किसानों को 04 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अधिकतम 10 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की थी जिसे वे पूरा करने जा रहे हैं।
CM Dr Mohan Yadav

CM Dr Mohan Yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल गुरुवार को प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को बोनस की राशि ट्रांसफर करेंगे, 337 करोड़ रुपये बोनस की ये राशि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 6 लाख 69 हजार धान उत्पादक किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, कार्यक्रम का आयोजन बालाघाट के कटंगी में होगा।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले 6 लाख 69 हजार धान उत्पादक किसानों को 337 करोड़ 12 लाख रुपये की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में अंतरित करेंगे।

सीएम ने 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर बोनस देने की घोषणा की थी  

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों के लिये न्यूनतम प्रति हेक्टेयर 4 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा को अमल में लाने के लिये बालाघाट जिले के तहसील मुख्यालय कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को बोनस वितरण के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार 24 सितम्बर को होगा।

मुख्यमंत्री 4315 युवाओं को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री डॉ यादव इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 4315 युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करेंगे और बालाघाट जिले में 244 करोड़ रुपये की लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान-बंधु सहित युवा शामिल होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews