सीएम डॉ मोहन यादव ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में की ट्रांसफर की 653 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि आपकी परेशानी सरकार की प्राथमिकता है इसलिए किसी भी तरह की परेशानी में चिंता करने की जरुरत नहीं है सरकार आपकी चिंता करेगी
CM Dr Mohan Yadav distributes relief funds

मध्य प्रदेश के किसान को इस बार एकसाथ कई मार झेलनी पड़ी है अतिवर्ष ने उसकी फसल को नुकसान पहुंचाया, फिर बाढ़ ने फसल बर्बाद की और जो बची उसमें पीला मोजेक जैसा रोग लग गया, परेशान किसान ने सरकार से गुहार लगाई और सरकार ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाये, आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 13 जिलों के किसानों को 653.34 करोड़  रुपये से अधिक की राहत राशि ट्रांसफर की, मुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद भी किया और कहा कि परेशान होने की जरुरत नहीं है किसानों की चिंता हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल निवास स्थित समत्व भवन से प्रदेश के बाढ़ और पीला मोजेक प्रभावित किसानों से वर्चुअली संवाद किया और उन्हें भरोसा दिया कि सरकार हमेशा आपके साथ है आपकी परेशानी सरकार की प्राथमिकता है, उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से 13 जिलों के प्रभावित किसानों को 653.34 करोड़ रुपये  से अधिक की राहत राशि का अंतरण किया।

मुख्यमंत्री ने ट्रांसफर की राहत राशि, किसानों के साथ संवाद 

मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 13 जिलों में कुछ जिलों के किसानों से संवाद किया, मुख्यमंत्री ने मंदसौर, नीमच, बुरहानपुर, रतलाम, विदिशा, उज्जैन आदि जिलों के किसानों से सीधे संवाद किया, राहत राशि मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने हमारी चिंता की, राहत राशि खातों में पहुंचाई हम आभारी हैं।

प्राकृतिक आपदा ने किसानों को पहुंचाया बहुत नुकसान 

आपको बता दें कि इस बार अत्यधिक बारिश होने से किसानों की फसल ख़राब हो गई, फिर किसानों ने बाढ़ का प्रकोप देखा उसमें अपनी आँखों से अपनी मेहनत को बर्बाद होते देखा और उसके बाद जो फसल बच गई उसमें पीला मोजेक जैसा रोग ने किसानों की आँखों से आंसू निकाल दिए, लेकिन राहत राशि मिलने से उन्हें कुछ हद तक राहत मिली है।

मुख्यमंत्री ने किया था प्रभावित जिलों का दौरा 

किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कई जिलों का दौरा किया था खुद खेत में पहुंचकर किसानों की बर्बाद फसल को देखा था और कलेक्टर्स को निर्देश दिए थे कि शीघ्र सर्वे कराकर उन्हें रिपोर्ट दी जाए जिससे किसानों की मदद की जा सके, अपने वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री ने आज किसानों के खतों में राहत राशि का ट्रांसफर कर दिया।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की राहत राशि  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews