Ladli Behna Yojana पर अपडेट, 25 जुलाई से फिर भरे जाएंगे फॉर्म, ये दस्तावेज जरूरी, जानें आवेदन की प्रक्रिया, अगस्त में आएगी अगली किस्त

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। योजना की दूसरी किस्त के 1000 रुपए बहनों के खाते में पहुंचना शुरू हो गए है और अब अगली किस्त अगस्त महीने की 10 तारीख को जारी की जाएगी। इससे पहले 25 जुलाई से योजना के दोबारा से आवेदन शुरू होंगे, जिसमे 21 साल से अधिक उम्र की विवाहित बहनें भी आवेदन कर सकेंगी।इसके अलावा ट्रेक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।लेकिन क्या आपको पता है इस योजना के लिए आवेदन कैसे करना है, कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, नही ना, तो चलिए हम आपको बताते सारी डिटेल्स…..

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

  1. लाडली बहना योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको समग्र आईडी की जरूरत होती है। इसमें परिवार की आईडी या फिर पात्र लाभार्थी की आईडी होनी चाहिए।
  2. आधार कार्ड की जरूरत भी पड़ेगी। समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर चाहिए। आवेदन करने से पहले समग्र पोर्ट पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमीट्रिक के माध्यम से मिलान कर लें।
  3. महिला का स्वंय का बैंक खाता भी होना अनिवार्य है। इसमें संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही आपका अकाउंट आधार से लिंक हो। साथ ही इसमें डीबीटी सक्रिय हो।
    इसके अलावा बैंक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।
  4. आवेदक मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो। विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।। आवेदन के कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हैं और 60 साल की उम्र कम हो।

ऐसे करें आवेदन

  1. लाडली बहना योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है। आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय और कैंप स्थल पर मिलेंगे।इसके बाद कैंप स्थल, ग्राम पंचायतय और वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म की लाडली बहना पोर्टल की प्रविष्टि ली जाएगी। आवेदन फॉर्म के दौरान महिला का फोटा लिया जाएगा। वहीं आवदेन फॉर्म की प्रविष्टि के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिए जाएंगे।
  2. आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको भरना है। नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews