International Women’s Day 2023 : सीएम शिवराज ने एक दिन पहले मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, अमले में शामिल हैं केवल महिलाएं

mp shivraj singh

International Women’s Day 2023 : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले 7 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। 8 मार्च को होली का पर्व है इसीलिए इस दिन कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सकेगा। इसी के साथ मंगलवार को मुख्यमंत्री के अमले में सारी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली। सीएम के पायलट से लेकर मुख्य सुरक्षा अधिकारी और फोटोग्राफर सहित काफिले में हर तरफ महिलाएं रहीं।

टीम सीएम में सिर्फ महिलाएं 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘कल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है किंतु होली होने के कारण हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं। इसलिए मैं आज ही सभी बहनों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देता हूँ। मेरा मानना है कि हर दिन, हर घण्टा और हर पल बहन- बेटियों का है। उनके जीवन में गुणात्मक सुधार के लिए हमने प्रयास किए हैं। मुझे संतुष्टि है कि बहन-बेटियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जो कुछ किया जा सकता है, वह करने की कोशिश की। चाहे लाड़ली लक्ष्मी योजना हो, प्रसूति सहायता,कन्या विवाह योजना, बेटियों की पढ़ाई हो, नगरीय निकाय के चुनावों में 50% का आरक्षण हो, इसी दिशा में लाडली बहना योजना बड़ा कदम है।’ इसी के साथ उन्होने कहा कि ‘मुझे बहनों की योग्यता पर हमें पूरा विश्वास है। वह सुरक्षा जैसे काम भी पूरी जिम्मेदारी एवं साहस के साथ कर सकती हैं। इसलिए आज वाहन चालक, निजी स्टाफ और सुरक्षा से लेकर फोटोग्राफर के रूप में बहनें दिनभर साथ रहेंगी। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।’

आज सीएम के ओएसडी की भूमिका संभाली है उप सचिव प्रीति मैथिल ने। वहीं उनकी सुरक्षा में एसीपी (क्राइम) बिट्टू शर्मा के साथ 22 महिलाएं मुस्तैद हैं। मुख्यमंत्री का वाहन चला रही है आकांक्षा शर्मा, वाहन पायलट इरशाद अली। जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है सहायक संचालक बिंदु सुनील को और फोटोग्राफर के रूप में कैमरा चला रही हैं भावना जायसवाल।

[dgv_vimeo_video id=”805481274″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews